Breaking News

बदायूँ में दो दिन बदले रहेंगे बसों के रास्ते, जाम से राहत के लिए नई व्यवस्था लागू

Spread the love

बदायूँ। शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देश पर 30 नवंबर और एक दिसंबर को पायलट प्रोजेक्ट के तहत नई यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके तहत रोडवेज और निजी बसों के आवागमन के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

बरेली, पीलीभीत, मुरादाबाद, कासगंज, आगरा, दिल्ली, सहसवान, बिल्सी, दातागंज और शाहजहांपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली बसें निर्धारित मार्गों से रोडवेज बस स्टैंड पहुंचेंगी। वापसी के लिए भी अलग रास्ते तय किए गए हैं।

व्यवस्था लागू कराने के लिए लालपुल, हाथी पार्क, महाराणा प्रताप चौक, भामाशाह चौक, दातागंज तिराहा और नवादा समेत प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। मंडी समिति-मझिया मार्ग सहित प्रमुख स्थानों पर बैरियर भी लगाए जाएंगे। प्रशासन इस व्यवस्था के परिणामों का आकलन कर आगे आवश्यक सुधार करेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों का पालन करने की अपील की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

60 वर्ष से अधिक के कलाकारों व दिवंगत परिजनों को पेंशन की मांग

Spread the loveसांसद धर्मेंद्र यादव को सौंपा ज्ञापन बदायूं। समाजवादी पार्टी के 2027 विधानसभा चुनाव …