Breaking News

इस्लाह-ए-मुआशरा व सालाना दस्तार हिफ्ज़-ए-क़ुरआन प्रोग्राम आयोजित

Spread the love

मदरसा सुल्तानुल आरिफ़ीन के 8 तुलवा की हुई दस्तारबंदी

बदायूं । मदरसा सुल्तानुल आरिफ़ीन, मोहल्ला कबूलपुरा में बीती रात “इस्लाह-ए-मुआशरा व सालाना दस्तार हिफ्ज़-ओ- किरात प्रोग्राम का इनाक़ाद ज़ेर-ए-सरपरस्ती हज़रत अल्लामा मुफ़्ती मुहम्मद अर्सलान रज़ा ख़ान साहब क़िबला क़ादरी अज़हरी मुहतमीम व सरबराह-ए-आला रिज़वी, दारुल इफ़्ता मरकज अहले सुन्नत बरेली शरीफ़ और मदरसा दारुल उलूम शाह ए विलायल के सरबराह हज़रत मौलाना अलहाज क़ारी अब्दुल रसूल कादरी साहब की सदारत में किया गया। इस मौके पर कुरआन ए पाक हिफ्ज़ करने वाले मदरसा सुल्तानुल आरिफ़ीन, मोहल्ला कबूलपुरा के आठ बच्चो की उलेमाओं ने दस्तारबंदी की।

इस मौके पर ख़ुश-ख़िताब बयान हज़रत अल्लामा मुफ़्ती ग़ुलाम मुस्तफ़ा नईमी ख़तीब व इमाम, जामा मस्जिद रामनगर उत्तराखंड ने पेश करते हुए कहा कि हमें अपने बच्चों को अच्छी तालीम देनी चाहिए इसके लिए चाहे हमें। अपने अन्य खर्चों में कटौती ही क्यों न करनी पड़े। उन्होंने कहा कि आज के वक्त में आधुनिक शिक्षा दिलाना बहुत जरूरी है मगर अपने बच्चों को शिक्षा की इब्तिदा दीनी तालीम से करना चाहिए उसके बाद आधुनिक तालीम भी दिलवाएं।

मेमार-ए-क़ौम व मिल्लत, मुफक्करे इस्लाम हज़रत मौलाना डॉ यासीन अली उस्मानी साहब क़िबला जनरल सेक्रेटरी ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल्ला बोर्ड ने अपने खिताब में फरमाया कि मुसलमान शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ है। जबकि इस्लाम में इल्म हासिल करने को बार बार कहा गया है। हमारे पैगम्बर हुजूर सल्लललाहो अलैहि वसल्लम ने फरमाया कि इल्म हर हाल में हासिल करो चाहे इसके लिए तुम्हे चीन तक भी क्यों न जाना पड़े। आज मदरसों में बच्चों को तादाद बहुत कम रहती है जो निहायत ही अफसोस की बात है।

वही हज़रत मुफ्ती अल्लामा मुहम्मद शाहिद रज़ा ख़ादिम रज़वी दारुल इफ़्ता, बरेली शरीफ़ ने भी तालीम पर ज़ोर देते हुए कहा कि हमें तालीमी इदारो में ताव्वुन करना चाहिए। जिन इस्लामी भाइयों को अल्लाह रब्बुल इज्जत ने नवाजा है उन्हें इंटर कॉलेज, लॉ कॉलेज, मेडिकल कॉलेज खोले जाने की पहल करना चाहिए ताकि कौम के नई पीढ़ी आसानी से इल्म हासिल कर के कौम व मुल्क का नाम रोशन कर सकें।

सरपरस्ती फरमा रहे हज़रत अल्लामा मुफ़्ती मुहम्मद अर्सलान रज़ा ख़ान साहब क़िबला क़ादरी अज़हरी मुहतमीम व सरबराह-ए-आला रिज़वी, दारुल इफ़्ता मरकज अहले सुन्नत बरेली शरीफ़ ने सभी मुसलमानों से हुजूर सरवर ए कायनात ताजदार ए मदीना मुहम्मद मुस्तफा सल्लललाहो अलैहि वसल्लम की ज़िंदगीस सबक लेते हुए उनके बताए राह पर चलने की अपील करते हुए कहा कि पैगम्बर साहब की सुन्नत पर अमल कर के ही हमे पूरी दुनिया में इज़्ज़त व शोहरत मिलेगी। उन्होंने मां बहनों से पर्दा और नमाज इख्तियार करने को कहा।
आखिर में हज़रत ने मुल्क व कौम की सलामती, अमन शांति,भाईचारे और खुशहाली के लिए खास दुआ की।

*इनकी हुई दस्तार बंदी*

मदरसा सुल्तानुल आरिफ़ीन कबूलपुरा में पढ़ने वाले तुलबा रोहिल रज़ा , शाहरुख रज़ा, अरमान रज़ा, फरहान रज़ा, हुमैद रज़ा, सादिक रजा, फ़ैज़ कुरेशी, मोहम्मद तौहीद रजा ने कुरआन शरीफ हिफ़्ज़ किया जिनका उलेमा ए इकराम ने दस्तार बंदी की और दुआओं व गिफ्ट से नवाजा।

बिहार से आए हज़रत मौलाना हाफ़िज़ ओ क़ारी हामिद रज़ा ने खूबसूरत अंदाज़ में प्रोग्राम की निज़ामत की,

इससे पूर्व शायर ए इस्लाम मुनाजिर हुसैन बदायूंनी और गुलाम मुस्तफा मुर्तज़ा क़िब्ला अजहरी बरेलवी ने नात ए पाक पेश कर मजमे को रूहानियत बख्शी।
वहीं बानी ए मदरसा सुल्तानुल आरिफ़ीन, कबूलपुरा सरबराहे आला हज़रत हाफ़िज़ व क़ारी मौलाना हसीन उद्दीन साहब ने इस नेक मजलिस में शरीक होने वाले सभी मेहमानों का गुलपोशी कर इस्तकबाल किया और सवाब-ए-दारैन हासिल करने की नियत से आने वाले तमाम आशिक़ान-ए-रसूल का शुक्रिया अदा किया। सलातो सलाम से प्रोग्राम का समापन हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू का सेहत महकमे के संग छह बरस तक के बच्चों की श्रवण जांच को एमओयू

Spread the love तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में बीईआरए-बेरा और ओएई सरीखी …