Breaking News

प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार का दो दिवसीय दौरा कल से

Spread the love

बदायूँ। प्रदेश के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार 29 और 30 नवंबर को बदायूँ के दौरे पर रहेंगे। प्रस्तावित भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

नगर मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी अधिकारी (वीआईपी) ने संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इनमें सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य सेवाएं, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैं। प्रभारी मंत्री के ठहरने के लिए निरीक्षण भवन में कक्ष भी आरक्षित किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सूचनाओं के साथ निर्धारित कार्यक्रमों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग में संपन्न हुई विद्या भारती की बरेली जिला बैठक

Spread the loveसंगठनात्मक एवं शैक्षिक विकास के विभिन्न विषयों पर मिला मार्गदर्शन बरेली। सरस्वती शिशु …