Breaking News

बाल विवाह के खिलाफ बदायूं में एकजुटता 36 कार्यक्रम व कैंडल मार्च में उमड़े 16,500 लोग

Spread the love

बदायूं। पहले अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह विरोधी दिवस पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोगी संगठन काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान ने जिले में 36 जागरूकता व शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए। कैंडल मार्च व कार्यक्रमों में बाल विवाह से बचाई गईं लड़कियों, महिला नेतृत्वकर्ताओं, धर्मगुरुओं तथा 16,500 लोगों ने सहभागिता की। पुरोहितों, मौलवियों, हलवाइयों, बैंड-टेंट संचालकों और प्रिंटिंग प्रेस मालिकों ने बाल विवाह न कराने और सूचना देने की शपथ ली।
संस्था सचिव मीना सिंह ने कहा कि 2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत का लक्ष्य बेटियों की शिक्षा व सशक्तिकरण से जुड़ा है। जेआरसी के राष्ट्रीय समन्वयक रवि कांत ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित कर भारत की मुहिम को वैश्विक मान्यता दी है।
संस्थान ने प्रशासन के सहयोग से 2024-25 में बदायूं में 1,015 बाल विवाह रुकवाए। एनएफएचएस-6 के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर बाल विवाह की दर 2019-21 के 23.3 फीसदी से घटकर 2023-24 में 20.1 फीसदी रह गई है, जबकि बदायूं में यह दर 22.2 फीसदी दर्ज हुई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वगणना में सहभागिता के लिए विद्यार्थियों से अपील

Spread the love बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने शनिवार को सिविल लाइन स्थित …