बदायूँ। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार के साथ त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए बदायूं नगर एवं उझानी में रूट मार्च किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से व्यापारी गतिविधियों एवं सुरक्षा के संबंध में चर्चा की साथ ही सड़क पर चल रहे दोपहिया वाहन चालकों से गाड़ी चलाते वक्त अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाने की अपील की। उन्होंने जनपद वासियों से अपील की की त्योहारों को आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाएं। हुड़दंगियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।आमजन से अपील की गई कि अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई अफवाह फैलाए तो उसके बारे में तत्काल पुलिस को सूचना दें। इस दौरान उझानी नगर में डीएम एसएसपी व अन्य प्रशासनिक अमले पर नगर वासियों व व्यापारियों ने पुष्प वर्षा भी की।
Check Also
बिल्सी में गड्ढामुक्त सड़क अभियान शुरू, शिकायत के बाद हरकत में आया विभाग
Spread the loveजिलाधिकारी को ट्री मैन प्रशांत जैन ने लिखा था पत्र बिल्सी। नगर की …
Budaun Amarprabhat