मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद (यूपी) के कैंपस में हजारों स्टुडेंट्स होली की मस्ती में नज़र आए। टीएमयू कैंपस में स्टुडेंट्स के ग्रुप्स चेहरों से लेकर परिधान तक रंग-बिरंगे दिखाई दिए। फ्रेंडस को एक-दूसरे को पहचानना भी मुश्किल हो गया। यूं तो रंगभरी एकादशी बीत गई, लेकिन कैंपस का नज़ारा ऐसा था, मानो इन छात्र-छात्राओं की होली आज ही हो। दोस्तों में सेल्फी का दौर चला। सामूहिक फोटोग्राफी हुई। स्टुडेंट्स ने अपने दोस्तों को रंग और गुलाल लगाकर हैप्पी होली कहकर विदाई ली। दूसरी ओर सीसीएसआईटी और एफओई की ओर से फेस्टिवल ऑफ कलर्स-स्पेल्श में स्टुडेंट्स ने अपने हुनर के रंग दिखाए। स्टुडेंट्स ने डांस, सिंगिंग, रंगोली, लोगो डिजाइन/पोस्टर्स, पोयट्री, स्टैड अप कॉमेडी सरीखे कल्चरल इवेंट्स प्रस्तुत किए। लजीज़ व्यंजन से लेकर स्पोर्ट्स स्पर्धा तक के स्टाल्स लगे थे। डीन एफओई प्रो. आरके द्विवेदी की उल्लेखनीय मौजूदगी रही।
Check Also
बिल्सी में गड्ढामुक्त सड़क अभियान शुरू, शिकायत के बाद हरकत में आया विभाग
Spread the loveजिलाधिकारी को ट्री मैन प्रशांत जैन ने लिखा था पत्र बिल्सी। नगर की …
Budaun Amarprabhat