Breaking News

अध्यक्ष अबरार अहमद के नेतृत्व में सभासदों एवं कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकालकर गहरा शोक प्रकट किया

Spread the love

बिसौली। कश्मीर के पहलगाम में मारे गए निर्दोषों को श्रद्धांजलि देने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद के नेतृत्व में सभासदों एवं कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकालकर गहरा शोक प्रकट किया। कैंडल मार्च नगर पालिका परिषद कार्यालय से प्रारंभ होकर एफ – एफ हाईवे होता हुआ अटल चौक पहुंचा। वहां सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। चेयरमैन अबरार अहमद ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को इंसानियत को झकझोर देने वाला बताया। निर्दोष पर्यटकों को इस तरह निशाना बनाना क्रूरता की हद को पार कर गया है। श्री अहमद ने कहा कि जो अपने परिवार के किसी सदस्य को इस हमले में खो चुके हैं उनके दुख की कल्पना भी कठिन है। सभासद दीपक पाठक ने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। सभासद कृष्णा गुप्ता ने आतंकवाद के खिलाफ बेहद कड़ी कार्रवाई की मांग की। शफीक अहमद सलमानी ने कहा कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला कार्यकर्ता पूर्ण है। इस अवसर पर सभासद आशुतोष पाठक, कमर खान, शिवशंकर रस्तोगी, जितेंद्र कुमार, रूपकिशोर, सौरभ भिल्ला, लिपिक राजीव कुमार, मुकेश वशिष्ट, अनुज, हरिज्ञान, नितिन, सुजार्रहमान, नेमपाल, विक्रम, मोनू आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!