Breaking News

हसीन हुसैन ने 86.04 नंबर यूपी बोर्ड परीक्षा में प्राप्त कर अपना और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया

Spread the love

हंस वाहिनी इंटर कॉलेज उघैती में पढ़ने वाले कक्षा 12 के छात्र हसीन हुसैन ने 86.04 नंबर यूपी बोर्ड परीक्षा में प्राप्त कर अपना और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है उनकी उनकी इस मेहनत से विद्यालय परिवार और उनके माता-पिता बहुत खुश हैं क्योंकि कड़ी मेहनत के बाद उघैती जैसे पिछड़े क्षेत्र में किसी छात्र ने यूपी बोर्ड में अपना स्थान बनाया है प्रबंधक मधु शर्मा ने कहा कि हम सभी सुविधाओं को उपलब्ध करायेंगे जो विद्यार्थी अच्छे नंबर लेकर आयेंगे उनकी पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने देंगे |
हंस वाहिनी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुकेश पाल शर्मा ने छात्र को बधाई देते हुए कहा हमारे विद्यालय के बिद्यार्थी लगातार मेहनत करके माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में अपना स्थान बना पाये है हम और हमारा विद्यालय परिवार इस छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना करता है और उसे और उसके परिवार वालों को बधाई देता है जिससे वह भविष्य में इसी तरह आगे बढ़ते रहे इस अवसर पर विद्यालय परिवार के अध्यापकों ने छात्र को बधाई दी जिसमें अरविन्द कुमार गुप्ता,वीरेशपालशर्मा,उदयप्रकाश झा,आराम सिंह,रामकिशोर,प्रवीण तिवारी,विपिन कुमार आदि लोगों ने शुभकामनाएं और मिठाई खिलाकर छात्र को बधाई दी |


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Spread the loveनीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता बिल्सी (बदायूं)। …

error: Content is protected !!