Breaking News

बदायूं के चंदोई गांव में डांस करते समय हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से रंगशाला के कलाकार की हुई मौत

Spread the love

बदायूं के चंदोई गांव में डांस करते समय हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से रंगशाला के कलाकार की हुई मौत

बिहार के जिला खगरिया गांव पोस्ट केजरी किगरी का रहने वाला 27 वर्षीय मुफराज आलम पुत्र मोहम्मद लालो अलीगढ़ में 6 साल से रह रहा था। वह रंगशाला में कार्य करता था। तो वह बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के चंदोई गांव में रंगशाला के साथ बुकिंग पर आया था। कि वह बारात में बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि 12 बजे के आसपास रंगशाला का कलाकार मुफराज आलम रंगशाला में सड़क पर डांस कर रहा था। सड़क पर लटक रही हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया और उसे करंट लग गया। जिससे वह झुलस गया। तो उसके साथी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने रंगशाला के कलाकार मुफराज आलम को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गुरुवार को मुफराज आलम के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरकी के पास खेत में मिला अज्ञात युवक का शव

Spread the loveकादरचौक। थाना क्षेत्र के ग्राम सरकी के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे खाली …