Breaking News

इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने मार्च कर सुरक्षा का एहसास कराया

Spread the love

बिसौली बदायूं। नगर में पुलिस इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने मार्च कर सुरक्षा का एहसास कराया। विभिन्न बाजारों भीड़भाड़ वाले स्थान और सार्वजनिक जगहों पर पुलिसकर्मियों ने कानून व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल ग्रस्त के दौरान श्री सिंह ने मातहतों को निर्देशित किया कि वह आने जाने वाले हर एक लोगों और वाहनों की बारीकी से जांच करें और संदिग्ध किस्म के लोगों पर पहली नजर रखें। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने लोगों को चेताया कि किसी तरह की गलत हरकत या अशांति फैलाने की कोशिश की तो किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। गश्त के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान एसएसआई शिवेंद्र भदौरिया, हाईवे चौकी प्रभारी मुकेश कुमार, बुध बाजार चौकी इंचार्ज अमित चौहान, एसआई योगेन्द्र कुमार, देवेंद्र पाल, राजीव विश्नोई, राघव कुमार, अंकित कुमार, मोहित कुमार, संजीव चौहान, नेमसिंह, समयपाल आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रतियोगिताएँ बच्चों के सर्वांगीण विकास का श्रेष्ठ साधन हैं : आचार्य संजीव रूप*

Spread the loveप्रतियोगिताएं * प्रथम दिवस हुई अभिनय व नृत्य प्रतियोगिता बिल्सी , तहसील क्षेत्र …

error: Content is protected !!