Breaking News

आर.के. इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे मनाया

Spread the love

बिसौली। नगर के आर.के. इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे मनाया गया। बच्चों ने माँ की ममता को अपने नृत्य और संवाद से दर्शाया। तू कितनी अच्छी है, इस भावपूर्ण गाने पर हर कोई झूम उठा। छोटी छोटी छात्राओं ने माँ का रोल किया और कैटवाक किया। दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई। कार्यक्रम के बीच बीच में संचालक सुखदेव सिंह ने भारत माता के जयकारे लगवाकर दर्शकों में देशभक्ति का जोश भर दिया। प्रबंधक देवरत्न वार्ष्णेय और व्यवस्थापक सचिन अग्रवाल ने कहा माँ जैसा कोई नहीं है। इस स्वार्थ भरे संसार में माँ ही निस्वार्थ है। इस मौके पर प्रधानाचार्य पूर्वा रंजन, नीरज शर्मा, सुखदेव सिंह, हर्ष मिश्र, मंजेश कुमार, निधि गुप्ता, रचना, शिप्रा, प्रतीक्षा, जुबिया आदि शिक्षकगण मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इंडोनेशिया में वैश्विक मंच पर चमके भारतीय शिक्षक 10वीं रीजनल कॉन्फ्रेंस में मान बढ़ाकर स्वदेश लौटे

Spread the loveबिसौली। इंडोनेशिया के जकार्ता स्थित होटल शांगरी-ला में आयोजित ‘एजुकेशन इंटरनेशनल एशिया पैसिफिक’ …