Breaking News

हजरतपुर पुलिस द्वारा शातिर महिला चोर को मय चोरी के सामान सहित गिरफ्तार

Spread the love

*थाना हजरतपुर पुलिस द्वारा शातिर महिला चोर को मय चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया गया।*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं,डॉ0 बृजेश कुमार सिंह* के आदेशानुसार जनपद में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष हजरतपुर के नेतृत्व में थाना हजरतपुर पर *मु0अ0सं0 66/25 धारा 331(4),305,317 बी0एन0एस0* की वांछित अभियुक्ता जहाना पत्नी वशीर निवासी ग्राम गढिया पैगम्बरपुर थाना हजरतपुर जनपद बदायूँ को मय चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया

*गिरफ्तारी/बरामदगी स्थलः-* अभियुक्ता का घर ग्राम गढिया पैगम्बरपुर थाना हजरतपुर जनपद बदायूं।

*पंजीकृत अभियोगः-*
1. मु0अ0सं0 66/25 धारा 331(4),305 बीएनएस 2023 बनाम अभियुक्ता श्रीमती जहाना पत्नी वशीर निवासी ग्राम गढिया पैगम्बरपुर थाना हजरतपुर जनपद बदायूँ ।

*संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 17.05.2025 को थाना हजरतपुर क्षेत्र में ग्राम नवादा वदन में वादी *श्री राजवीर पुत्र झब्बू निवासी ग्राम नवादा वदन थाना हजरतपुर जनपद बदायूँ* एक लिखित के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया । आज दि0 18.04.2025 थाना पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्ता जहाना उपरोक्त को उसके मस्कन से गिरफ्तार कर उसकी निशांदेही पर उसके घर से *17,000 रू0 नकद,एक सोने की चैन 10ग्राम,एक सोने की अंगुठी 5 ग्राम,एक जोडी सोने के टॉप्स,एक जोडी चाँदी की पाजेब लगभग 200 ग्राम,एक टीन का बक्शा जिसमें वादी के ट्रैक्टर के कागजात व आधार कार्ड व अन्य कागजात बरामद* कर गिरफ्तार किया गया । अभियुक्ता को माननीय न्यायालय के समक्ष रिमाण्ड हेतु प्रस्तुत किया जा रहा है ।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता -*
1. अभियुक्ता श्रीमती जहाना पत्नी वशीर निवासी ग्राम गढिया पैगम्बरपुर थाना हजरतपुर जनपद बदायूँ ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास और सुशासन में बदायूं जिला पंचायत प्रदेश में अव्वल, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर बदायूं …

error: Content is protected !!