बेहटा दिल्ली टाइगर ने भिलौलिया लाइंस को 61 रनों से हराया
बेहतरीन प्रदर्शन पर नेमसिंह बघेल को दिया मैन ऑफ द मैच
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में चल रहे बीजेपीएल-8 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को बेहटा दिल्ली टाइगर और भिलौलिया लायंस की टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें बेहटा दिल्ली टाइगर ने भिलौलिया लायंस की टीम को 61 रनो को हरा दिया।
बेहटा दिल्ली टाइगर के कप्तान आयुष वाष्र्णेय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले खेलते हुए उनकी टीम ने निर्धारित 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 166 रनों का स्कोर बनाया। जिसमें आयुष वाष्र्णेय ने 10, वंश वार्ष्णेय ने 21 और नेम सिंह बघेल ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 62 रन बनाए। भिलौलिया लायंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए समीर और जयप्रकाश ने दो-दो विकेट हरि सिंह और सत्यदेव ने एक-एक विकेट लिया। इसके बाद 167 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी भिलौलिया लाइंस ने 10 ओवर में 105 रन बनाकर ढेर हो गई। जिसमें समीर ने 13, हरि सिंह ने 16, प्रदीप ने 34, धीरेंद्र ने 11 रन का योगदान दिया। बेहटा दिल्ली टाइगर की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए आयुष वार्ष्णेय और नेम सिंह ने तीन-तीन और विवेक और अजीम ने दो- दो विकेट लिए। इस प्रकार बेहटा दिल्ली टाइगर टीम को 61 रनों से विजय घोषित किया गया। टीम की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नेम सिंह बघेल को शानदार 62 रन और तीन विकेट लेने पर उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर शुभम पुरी, शोभित पुरी, राधाकृष्ण गुप्ता, छोटेलाल कश्यप, सोहनलाल मौर्य, सुमित गुप्ता, पुलकित गुप्ता, मोनू गुप्ता, सुभाष चंद्र, कृष्ण कन्हैया, संदीप पुरी, समोद पुरी, विकास, अंकित पंडित आदि मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat