Breaking News

बांस बरोलिया वृध्दाश्रम का मनाया वार्षिकोत्सव

Spread the love

बांस बरोलिया वृध्दाश्रम का मनाया वार्षिकोत्सव

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया स्थित ऋषि आश्रम शुभ सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का दसवां वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। आश्रम में रह रहे सभी सभी बुजुर्गो को फल एवं मिठाई का वितरण किया गया। विधायक हरीश शाक्य के भाई नवनीत शाक्य ने कहा कि क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया निवासी उमाशंकर शास्त्री द्वारा आज से दस वर्ष पहले गांव में इस वृध्दाश्रम खोल कर वृध्दों को सम्मान के साथ जीने का अवसर देने का काम किया है। आश्रम के होने से क्षेत्र के वृध्दों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ रहा है। आश्रम का बेहतरीन संचालन के लिए संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों की सराहना की। इस मौके पर आश्रम के संचालक वेदव्यास शर्मा, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, दीपक चौहान, डा किशनपाल सिंह तोमर, कृष्णपाल मौर्य, अमित वाष्र्णेय, विनोद चौहान, दरियाव सिंह, मुनेंद्र, राजवीर सिंह, मनोज महेश्वरी, प्रिंस माहेश्वरी, विकास माहेश्वरी, रामप्रकाश शर्मा, रामकिशोर शर्मा, खेमपाल, दयाराम, यादकिशोर माथुर आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इज्जतनगर मंडल में चला ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान, स्टेशनों पर सफाई और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में मंडल …

error: Content is protected !!