Breaking News

बदायूं

वैन कंपोजिट स्कूल के बच्चों ने किया शैक्षिक भ्रमण

वैन कंपोजिट स्कूल के बच्चों ने किया शैक्षिक भ्रमण बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर क्षेत्र के गांव वैन स्थित पीएम श्री कंपोजिट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रविवार को शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल का दौरा किया, जहाँ उन्होंने विद्यालय की सुविधाओं का अनुभव लिया। स्कूल कैंपस में बच्चों के प्रवेश करते ही डायरेक्टर वीपी सिंह, एमडी राहुल सिंह, प्रिंसिपल रविंद्र सिंह समेत सभी शिक्षकों ने बच्चों और स्कूल स्टाफ का स्वागत किया। इस शैक्षिक भ्रमण में बच्चों को फ्यूचर लीडर्स स्कूल के शिक्षकों ने अपने अनुभवों से प्रेरित किया और जीवन में सफलता की ऊंचाईयों को प्राप्त करने के लिए कैसे मेहनत करनी चाहिए। इस भ्रमण के दौरान, छात्रों ने विद्यालय की विभिन्न सुविधाओं, जैसे कि संगीत कक्ष, कंप्यूटर कक्ष एवम् डिजिटल रूम्स का अनुभव लिया। यह भ्रमण सरकारी विद्यालय के बच्चों के बीच शैक्षिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस भ्रमण में स्कूल के इंचार्ज राकेश यादव, पान सिंह, प्रेमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Read More »

बिल्सी में आरएसएस ने किया पथ-संचलन, हुआ स्वागत

बिल्सी में आरएसएस ने किया पथ-संचलन, हुआ स्वागत बिल्सी। रविवार को भारतीय नवसंवत्सर के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा गणवेश में पथ संचलन किया। इस दौरान नगर के लोगों ने पथ संचलन कर रहे लोगों का जगह-जगह स्वागत किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने नगर के कछला रोड स्थित रंजना अस्पताल पर सभी गणवेशधारी एकत्र हुए। इसके बाद खाकी पैंट, काली टोपी व सफेद शर्ट हाथों में लाठी लिए गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने पथ संचलन को शुरु किया जो नगर के चंद्रशेखर आजाद बाजार, बाजाली चौक, मुख्य बाजार, थाना मोड़, साहबगंज, बिजलीघर मार्ग होते हुए प्रमुख मार्गो से निकाला गया। इस दौरान गांव के दुकानदारों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। इसको सफल बनाने में पूर्व चैयरमेन अनुज वाष्र्णेय, ओमप्रकाश सागर, रामाशंकर, डॉ उमेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, राजीव कुमार, अखिल मालपाणी, नीरज शर्मा, सतीश चंद्र, राहुल शर्मा, ओमबाबू माहेश्वरी, प्रमोद गोस्वामी, आदित्य माहेश्वरी, शैलेंद्र शर्मा, राकेश यादव, सीताराम, अजीत सिंह गुर्जर, प्रखर माहेश्वरी, उमेश चंद्र बाबू, राहुल माहेश्वरी का सहयोग रहा।

Read More »

सबको श्रेष्ठ बनाने के लिए आर्य समाज की स्थापना हुई: आचार्य संजीव

सबको श्रेष्ठ बनाने के लिए आर्य समाज की स्थापना हुई: आचार्य संजीव बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी में आर्य समाज के तत्वावधान में प्रज्ञा यज्ञ मंदिर पर आर्य समाज स्थापना दिवस, नवरात्र पर्व के अवसर पर यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने कहा नवरात्र का आरंभ चैत्र मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को होता है, जो नव वर्ष का प्रथम दिन है, इसी दिन परमेश्वर ने सृष्टि की रचना की। महर्षि दयानंद सरस्वती ने इसी दिन समाज के कल्याण के लिए, मानव जाति के उद्धार के लिए, समाज से बुराइयों को मिटाने के लिए आर्य समाज की स्थापना की थी। यह प्राकृतिक नव वर्ष है। नए वर्ष का शुभारंभ व्रत उपवास शुभ संकल्पों से करते हुए हम अपने घर परिवार व समाज को सुंदर बनाते हैं। व्रत का अर्थ अच्छे कार्य करने का संकल्प है तथा उपवास का अर्थ ईश्वर की आज्ञा पालना है। ईश्वर की आज्ञा हमेशा शुभ कामों के लिए होती है। आचार्य संजीव रूप ने कहा नव दुर्गा का अर्थ है नौ द्वारों वाला हमारा शरीर। इसको दुर्ग बनाना जरूरी है, दुर्गा बनाने के लिए आयुर्वेद की नौ दवाइयां हमारा कल्याण कर सकती हैं। शैलपुत्री हरण को कहते हैं जो पांच प्रकार के होते हैं यह अत्यंत कल्याणकारी होती है। यहां तृप्ति आर्य, ईशा आर्य, कौशकी कुमारी, मोना ने भजन गाए। इस मौके पर सुखबीर सिंह, संतोष कुमारी, गुड्डूदेवी, बद्री प्रसाद आर्य, अगरपाल सिंह, साहब सिंह, राकेश आर्य आदि मौजूद रहे।

Read More »

हत्या करने वाले तीन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

 *थाना सिविल लाइन पर पंजीकृत अभियोग की *अपहृता का शव बरामद* हत्या करने वाले 03 अभि0गण को किया गया गिरफ्तार हत्यारोपियों द्वारा जुर्म का किया गया इकबाल संक्षिप्त विवरण–वादी नूर हसन पुत्र श्री जलालुद्दीन निवासी ग्राम हासिमपुर थाना दातागंज जनपद बदायूं के द्वारा अपनी भान्जी मुस्कान पुत्री साबिर निवासी …

Read More »

ईद-उल-फितर त्यौहार को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ईदगाह का निरीक्षण

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा ईद-उल-फितर त्यौहार को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ईदगाह का निरीक्षण किया गया तथा महत्वपूर्ण एवं व्यस्तम स्थानों पर पैदल गश्त की गई। Badaun वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा मय पुलिस बल …

Read More »

सदर विधायक के नेतृत्व में सैकड़ों मोटरसाइकिल वाले युवाओं को निशुल्क हेलमेट वितरण

बदायूं। सदर विधायक पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में आज नगर पंचायत वजीरगंज में सैकड़ो मोटरसाइकिल वाले युवाओं को निशुल्क हेलमेट वितरण कर उनसे आग्रह किया गया की सभी लोग बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल ना चलाएं।सदर विधायक महेश चंद गुप्ता ने जनता से आग्रह किया है कि …

Read More »

उ.प्र. में भाजपा सरकार के 8 वर्षों में प्रदेश अर्थ शक्ति के रूप में उभरा है : राजीव कुमार गुप्ता

उ.प्र. में भाजपा सरकार के 8 वर्षों में प्रदेश अर्थ शक्ति के रूप में उभरा है :- राजीव कुमार गुप्ता प्रदेश में आज कानून का राज है,जहां जनमानस सुरक्षित महसूस कर रहा है :- हरीश शाक्य बदायूं :- योगी सरकार के सेवा सुशासन और सुरक्षा को समर्पित 08 साल पूरे …

Read More »

AI और कला: स्टूडियो घिबली की स्टाइल में बनी डिजिटल कला सोशल मीडिया पर कैसे छा रही है?

कला और तकनीक का मेल हमेशा से आकर्षक रहा है। जब भी नई तकनीक का आगमन होता है, कला जगत उसे अपनाने में संकोच नहीं करता। डिजिटल युग में, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने चित्रकला और एनिमेशन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। आजकल सोशल मीडिया पर स्टूडियो घिबली की शैली में …

Read More »

द्वितीय भारतीय नव वर्ष मेला में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से आस्था का सैलाब उमड़ा

https://budaunamarprabhat.com/2025/03/30/govind-4/↗ द्वितीय भारतीय नव वर्ष मेला में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से आस्था का सैलाब उमड़ा, महाबली हनुमान, मां दुर्गा, श्री राम दरबार की झांकियों सहित अन्त फूलों की होली में उल्लास के साथ आमजन ने मनाया भारतीय नव वर्ष, विधायकों ने भी किया कलाकारों संग नृत्य, लकी ड्रा के …

Read More »

2000 से अधिक बूथों पर भाजपाइयों ने सुनी मन की बात

मन की बात कार्यक्रम प्रेरणा देता है – राजीव कुमार गुप्ता 2000 से अधिक बूथों पर भाजपाइयों ने सुनी मन की बात। बदायूं :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 120वें एपिसोड कार्यक्रम को जनपद में 2000 से ज्यादा बूथों पर जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं ने आम जनमानस के साथ …

Read More »