Breaking News

51 दीपों से जगमगाया भगवान परशुराम चौक, सनातन एकता और सामाजिक समरसता का दिया संदेश

Spread the love

बदायूं। अखिल भारतीय सनातन धर्म कल्याण सभा के 14 दिवसीय दिव्य सनातन दीप महायज्ञ के तीसरे दिन भगवान परशुराम चौक पर 51 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से परिसर भक्तिमय हो गया। मुख्य संयोजक आचार्य पं. मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री ने कहा कि दीप महायज्ञ का उद्देश्य सनातन संस्कृति, संस्कारों और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। उन्होंने समाज से आपसी भेदभाव भुलाकर एकजुट रहने का आह्वान किया। श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर सनातन एकता का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में यातायात माह का शुभारंभ, एसएसपी ने बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी

Spread the love सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता रहे मुख्य अतिथि, पूरे नवंबर माह चलेगा …