Breaking News

दीपक गुप्ता के घर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष, किया स्वागत

Spread the love

दीपक गुप्ता के घर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष, किया स्वागत

बोले: हमें दीपक पर है गर्व

बिल्सी। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में सफल रहे गांव तहसील क्षेत्र के गांव पिंडोल निवासी दीपक गुप्ता के अपने घर पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता समेत सैकड़ो लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। लोगों ने मिष्ठान खिलाकर बधाई दी और कहा कि दीपक ने इस परीक्षा में सफल होकर बदायूं जनपद का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया है। उन्होंने बदायूं-उझानी रोड स्थित जजपुरा के खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना दी की। गांव पिंडोल निवासी डा प्रदीप गुप्ता के पुत्र दीपक गुप्ता ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 113 रैंक प्राप्त की। दीपक गुप्ता के घर पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें बधाई देने के लिए घर पहुंच गए और खुशी से झूम रहे लोगों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और मिठाई खिलाई। भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी उनके घर पहुंचे और दीपक गुप्ता को माल्यार्पण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि गांव के रहने वाले दीपक गुप्ता ने देश की सबसे बड़ी परीक्षा को उत्तीर्ण कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है हम सभी को उन पर काफी गर्व है। उन्होंने भरोसा जताया कि निश्चित तौर पर दीपक गुप्ता प्रशासनिक सेवा में आने से जनता की सेवा कर सकेंगे। बिसौली भटपुरा स्थित देवराह बाबा इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक अखिलेश अग्रवाल, प्रशासक परमार्थ के अलावा यूपीएससी परीक्षा में सफल रहे दीपक गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत किया। आसपास गांव के बड़ी संख्या में भी लोग पहुंचे और सभी बेहद खुश थे। क्षेत्र वासियों का कहना है कि दीपक गुप्ता ने इस परीक्षा में सफल होकर गांव पिंडोल ही नहीं बल्कि बदायूं जनपद का नाम रोशन कर दिया है हम सभी को उन पर काफी गर्व है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मारपीट के दो मामलों में छह लोग गिरफ्तार, शांतिभंग में चालान कर कोर्ट भेजा

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। नगर के पालिका बाजार में युवक के साथ …

error: Content is protected !!