Breaking News

बेहटा चैंपियंस ने ब्लू कैप्स को छह विकेट से हराया

Spread the love

बेहटा चैंपियंस ने ब्लू कैप्स को छह विकेट से हराया

आर्यन को दिया गया मैन ऑफ द मैच

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में आयोजित बीजीपीएल-8 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को बेहटा चैंपियंस ने बेहटा ब्लू कैप्स को छह विकेट से हराकर मैच जीत लिया। बेहटा चैंपियन टीम के कप्तान कौशिक पुरी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। बेहटा ब्लू कैप्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 127 रन बनाए। इसमें अरुण-10, दुर्गेश वाष्र्णेय-29, डब्लू ठाकुर-11, प्रियांशु वाष्र्णेय ने 18 रन का योगदान दिया। बेहटा चैंपियन की ओर से गेदबाजी करते हुए अजय ने तीन, आर्यन ने दो, कौशिक और मनीष ने एक-एक विकेट लिया। इसके बाद 128 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी बेहटा चैंपियन ने आठ ओवरों में धुआंधार पारी खेलते 128 रनों का लक्ष्य को चार विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। जिसमें मोनिस-10, कौशिक पुरी-13, आमिर-47 और आर्यन ने 37 रन बनाए। बेहटा चैंपियंस की ओर से 37 रन की आतिशी बल्लेबाजी और दो विकेट लेने पर आर्यन को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर शुभम पूरी, योगेश पुरी, पुलकित गुप्ता, सुमित गुप्ता, अंकित शर्मा, योगेश पाली, नत्थूलाल गुप्ता, सनी पुरी, उमाकांत पुरी, राजीव पुरी, संदीप पुरी, शिवम गुप्ता, मोनू गुप्ता, संदीप पुरी, पंकज गुप्ता, धीरेंद्र शाक्य, जयप्रकाश शाक्य, गोपाल, जयकृष्ण आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तीन लोगों को टक्कर मारकर भाग रहा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, चालक गिरफ्तार

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। बहेड़ी मोड़ पर तीन लोगों को टक्कर मारकर भाग …

error: Content is protected !!