गर्भवती महिलाओं को हमेशा संतुलित आहार ही लेना चाहिए
बिल्सी। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को पीएम सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए एक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की करीब 75 से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही उन्हे बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए सलाह भी दी। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चारु वार्ष्णेय ने गर्भवती महिलाओं को बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को किसी तरह का मानसिक तनाव नहीं लेना चाहिए। मां का मानसिक तनाव आने वाले बच्चे पर अपना प्रभाव डालता है। कभी-कभी मानसिक तनाव के कारण बच्चे का विकास और उसकी प्रगति भी रुक जाती है । महिलाओं को इस दौरान उचित एवं संतुलित आहार अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। ताकि बच्चे का विकास अच्छी तरह से हो सके। इस मौके पर डा.जयश्री शर्मा, डा.प्रगति शर्मा, शशिवाला, सुमन शर्मा आदि मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat