Breaking News

बिल्सी, बिसौली विधानसभा के पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में हुआ अहिल्याबाई होल्कर के लोक कल्याणकारी कार्यों का गुणगान

बिल्सी, बिसौली विधानसभा के पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में हुआ अहिल्याबाई होल्कर के लोक कल्याणकारी कार्यों का गुणगान।

राजमाता अहिल्याबाई को लोकमाता और पुण्यश्लोका की ख्याति प्राप्त है, भाजपा कर रही विभिन्न कार्यक्रम।

बदायूं :- लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी पर विधानसभा वार दो अलग- अलग पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने रानी अहिल्याबाई होल्कर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया।

बिल्सी विधानसभा का सम्मेलन भगवान दास पैलेस उझानी में संपन्न हुआ, जिसमें प्रभारी मंत्री गुलाब देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष आंवला वीर सिंह पाल, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, विधायक हरीश शाक्य, राजेश्वर पटेल, रेनू सिंह, करुणा सोलंकी, मोहर सिंह लोधी, राजेश सिंह ने संबोधित किया।

प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर का जीवन शौर्य, साधना, सेवा, समर्पण, संयम और सादगी का अप्रतिम उदाहरण है। उनकी अद्वितीय शासन कला, सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और धार्मिक आस्था ने ऐसा मार्ग प्रशस्त किया जो हम सभी के लिए आज भी प्रेरणादायी है।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा राजमाता अहिल्याबाई होल्कर एक अद्वितीय व्यक्तित्व की धनी महिला थीं जिन्होंने अपने शासनकाल में मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र को एक नई दिशा दिखाई। उनकी न्यायप्रियता, प्रशासनिक क्षमता और धार्मिक सहिष्णुता ने उन्हें एक आदर्श शासक बनाया। राजमाता अहिल्याबाई को लोकमाता और पुण्यश्लोका के रूप में ख्याति प्राप्त है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने शिव की अनन्य भक्त अहिल्याबाई का लोक कल्याणकारी शासन भूमिहीन किसानों, भीलों जैसे जनजातीय समहों तथा विधवाओं के हितों की रक्षा करने वाला एक आदर्श शासन था जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

पूर्व जिलाध्यक्ष आंवला वीर सिंह पाल ने कहा राजमाता अहिल्याबाई समाज सुधार, कृषि सुधार, जल प्रबंधन, पर्यावरण रक्षा, जनकल्याण और शिक्षा के प्रति समर्पित होने के साथ-साथ उनका शासन न्याय प्रेमी भी था। समाज के सभी वर्गों का सम्मान, इन्हीं लोक कल्याणकारी कार्यों के कारण उन्हें लोकमाता कहा गया।

इस मौके पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, चेयरमैन ज्ञानदेवी सागर, दीपमाला गोयल, शारदेंदु पाठक, उदयवीर दिवाकर, रानी सिंह पुंडीर, ग्रीशपाल सिसोदिया, सत्यवीर सिंह, अजय तोमर, आदित्य माहेश्वरी, मोहित तोमर, राहुल शाक्य, मनोज पाल, नत्थूलाल पाल, मोतीलाल पाल सहित आदि मौजूद रहे।

_____________________________

बिसौली :- बिसौली विधानसभा का पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन सरस्वती विद्या मंदिर बिसौली में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री हेमन्त राजपूत, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, ओमकृष्ण सागर, अमित पाठक, दुर्गेश वार्ष्णेय ने संबोधित किया।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री हेमन्त राजपूत ने संबोधित करते हुए कहा राजमाता अहिल्याबाई होल्कर ने संपूर्ण देश के मंदिरों की पूजा व्यवस्था और उनके आर्थिक प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया। बद्रीनाथ से रामेश्वरम तक द्वारका से लेकर पूर्व पुरी तक आक्रमणकारियों द्वारा क्षतिग्रस्त मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया।

पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने कहा राजमाता अहिल्याबाई अत्यंत दूरदर्शी प्रशासिका थी उन्होंने एक ऐसा सूचना तंत्र विकसित किया जिसके माध्यम से उन्हें संपूर्ण देश की जानकारी प्राप्त होती रहती थी। राजमाता अहिल्याबाई हृदय से जितनी उदार थीं उतनी ही कठोर प्रशासिका भी थीं।

इस मौके पर सनवीर पाल, अजय पाराशरी, शिवकुमार पाराशरी, अमिता उपाध्याय, सलोनी पाठक, मयंक पाठक, निगमेश्वर मिश्रा, मनोज गुप्ता, रीतेश चौहान, सुनील सिंह, दिनेश राजपूत, विजय शर्मा, रमेश पाल, ओमकार पाल, मनोज पाल, सत्यदेव पाल, मंजू पाल, सुरेशपाल, अमित पाल, प्रदीप पाल सहित आदि मौजूद रहे।

Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

*जिलाधिकारी बदायूँ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा ऑडिटोरियम हॉल में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट …

error: Content is protected !!