Breaking News

शॉर्ट सर्किट से मेडिकल की दुकान स्वाहा, लाखों का माल जला

Spread the love

शॉर्ट सर्किट से मेडिकल की दुकान स्वाहा, लाखों का माल जला
काफी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड ने आग पर पाया काबू
बदायूं के थाना कोतवाली क्षेत्र में पटियाली सराय निकट नई सराय पुलिस चौकी कुंए के सामने स्थित अग्रवाल मेडिकल हॉल में सुबह पांच बजे के करीब बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी जिससे दुकान में रखा का लाखों की दवाई व अन्य सामान जलकर स्वाहा हो गया। मेडिकल की दुकान होलसेल की थी। उक्त मेडिकल हॉल सचिन अग्रवाल का है। इस आग को फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद बुझाया। वहीं इस मामले में बिजली विभाग की लापरवाही भी सामने आयी है जिसमें दुकान स्वामी ने बिजली के तारों को सही करने के लिए फोन किया था लेकिन विभागीय कर्मचारियों ने रात में बिजली की लाइन सही करने से मना कर दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कौशांबी हादसे के बाद बिल्सी में पटाखा गोदामों का निरीक्षण सीओ और कोतवाल ने पुलिस बल के साथ लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Spread the loveबिल्सी/बदायूं। कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद बदायूं प्रशासन …