अपनी मनमानी के चलते ग्रामीणों ने होली चौक की ऊंचाई लगभग तीन फिट करवा दी , आस पास के घरों की सुरक्षा के ख्याल से राजस्व व विकास विभाग के अधिकारियों ने एक फिट कराई
आसफपुर – बीते दिन सोमवार को बिसौली तहसील क्षेत्र के विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के गांव बसौमी में कुछ ग्रामीणों ने अपनी हठधर्मी के चलते गांव में होली चौक की सरकारी जगह पर तीन फिट से ज्यादा ऊंचाई का चबूतरा बना दिया जिसके चलते होली चौक के आस पास के घरों व ग्रामीणों को खासा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था लिहाजा होली चौक के आस पास के घरों व ग्रामीणों की सुविधा के ख्याल से होली चौक की ऊंचाई तीन फिट से घटाकर अब एक फिट सुनिश्चित कर दी गई है ।
इस दौरान नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव , कानूनगो धनपाल सिंह , लेखपाल रामौतार सिंह , विकास विभाग के सचिव अंकित व ग्राम प्रधान सहित पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा ।
यह जानकारी नायब तहसीलदार गिरिजाशंकर यादव ने दी ।
आसफपुर से प्रेस रिपोर्टर दानवीर सिंह 🙏🙏
Budaun Amarprabhat