Breaking News

राजकीय कन्या इंटर कालेज में चल रहे ग्रीष्मकालीन शिविर में छात्राओं को योग क्रियाओं के साथ विभिन्न अभ्यास कराए जा रहे हैं।

Spread the love

सहसवान: राजकीय कन्या इंटर कालेज में चल रहे ग्रीष्मकालीन शिविर में छात्राओं को योग क्रियाओं के साथ विभिन्न अभ्यास कराए जा रहे हैं।
प्रधानाचार्य डॉ नीतू चौधरी के निर्देशन में स्वाति यादव, नीतू रानी व साधना सोनकर के सक्रिय मार्गदर्शन में संचालित किए जा रहे शिविर के दिन की शुरुआत योग एवं व्यायाम से होती है। इसमें बच्चों को प्रतिदिन आधा घंटा योगाभ्यास करवाया जाता है। शिविर में छात्राओं को विभिन्न रचनात्मक एवं शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से अनेक जीवन कौशल सिखाए जा रहे हैं। माटी कला, टीम बिल्डिंग गतिविधियां, विविध प्रकार के खेल, ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छता संबंधी कार्यशालाएं, पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं का निर्माण आदि का अभ्यास कराया जा रहा है। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस समर कैंप का उद्देश्य छात्राओं को ज्ञान, रचनात्मकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति सजग बनाना है।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बलराम श्रीवास्तव को प्रथम गीत गुलमोहर सम्मान-2026 आचमन फाउंडेशन की ‘गीत निशा’ में गूंजे सुर

Spread the loveबदायूँ। साहित्य, संस्कृति और कला को समर्पित संस्था ‘आचमन फाउंडेशन’ के तत्वावधान में …