Breaking News

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा

Spread the love

बिसौली। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रैफिक पुलिस की करवाई से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
शुक्रवार को नगर में ट्रैफिक पुलिस ने फैंसी और गैर कानूनी नंबर प्लेट पर कड़ी कार्रवाई की है। ये करवाई उन वाहनों पर की गई है जिनकी नंबर प्लेट पर असामान्य फॉन्ट, धार्मिक चिह्न या जाति समुदाय विशेष के स्लोगन लिखे गए थे। ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर सुरेश त्यागी ने बताया यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब आधा दर्जन से अधिक वाहन चालकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में चालान किया गया है। उन्होंने बताया यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर यह करवाई आगे भी लगातार चलती रहेगी। इस दौरान कांस्टेबल लेखराज यादव, कांस्टेबल सचिन चौधरी, होमगार्ड किशनवीर, ओमवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!