Breaking News

प्राणायाम अनुलोम विलोम , कपालभाति ,वज्रासन का अभ्यास कराया

Spread the love

‘आज समर कैम्प के 17वें दिन राजकीय इण्टर कॉलेज निजामपुर बदायूं में प्रार्थना राष्ट्र‌गान प्रतिज्ञा व मुख्य समाचार वाचन के उपरान्त विद्यार्थियों को योग , प्राणायाम अनुलोम विलोम , कपालभाति ,वज्रासन का अभ्यास कराया गया प्रधानाचार्य डा अब्दुल कय्यूम ने विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे में जानकारी दी तथा पर्यावरण को इससे होने वाले नुकसान के बारे में तफसीली गुफ्तगू की और तमाम किस्म के प्रदूषण पर रोशनी डालते हुए बताया जल प्रदूषण वायु प्रदूषण ध्वनि प्रदूषण और मृदा प्रदूषण असन्तुलित या गैर मुतवाजिन तरक्की की देन हैं । श्री अमित कुमार सिंह एवं श्री नीरज कुमार रस्तोगी ने विद्यार्थियों को कपड़े के बैंग बनाने की तथा दैनिक जीवन में नियमित प्रयोग करने के बारे में बताया। श्री हेमेन्द्र कुमार एवं श्री सर्वेश कुमार ने विद्यार्थियों को कागज के लिफाफे बनाने की जानकारी दी। श्री कमल प्रताप सिंह ने फोटोग्राफी की एवं श्री सार्वेन्द्र सिंह के सहयोग से जलपान वितरण कराया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!