Breaking News

स्मार्ट फोन व टेबलेट पाकर संवर रहा युवाओं का भविष्य

Spread the love

स्मार्ट फोन व टेबलेट पाकर संवर रहा युवाओं का भविष्य
बदायूँ: 13 जून। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश के युवाओं को तकनीकी सशक्तीकरण हेतु टेबलेट व स्मार्टफोन वितरण योजना लागू की है। इस योजना को स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के नाम से संचालित किया गया है। प्रदेश सरकार का ध्येय है कि छात्र व छात्राओं किसी भी आर्थिक समस्यां के कारण तकनीकी शिक्षा में पीछे न रहें। उन्हें आधुनिक तकनीक का ज्ञान होना जरूरी है। यह योजना युवाओं को कौशल विकास और शिक्षा प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाने पर केन्द्रित है।
स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत उच्च व उच्चतर शिक्षण संस्थाओं स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, कौशल विकास, पैरामेडिकल तथा नर्सिंग आदि के अन्तर्गत अध्ययनरत छात्र, छात्राओं को बिना पंजीकरण के लाभान्वित किया जाता है। प्रदेश की परिधि में आने वाले केन्द्रीय विश्वद्यिालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भी बिना पंजीकरण के लाभान्वित किया जाता है। इस योजना के तहत प्रदेश के 2 करोड़ छात्र व छात्राओं को स्मार्टफोन व टेबलेट वितरित किया जा रहा है। इस योजना के अन्तर्गत लगभग 58 लाख स्मार्टफोन व टेबलेट वितरित किये जा चुके है।
उत्तर प्रदेश देश में सबसे बड़ी युवा शक्ति वाला राज्य है। प्रदेश की युवा शक्ति को सशक्त बनाने और उसे वर्तमान व भविष्य की जरूरतों के अनुसार कौशल प्रदान करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाये है। यह योजना युवाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रभावी साबित हो रही है। यह योजना वर्ष 2022-23 से 05 वर्षों हेतु लागू की गई है। इसका प्रबन्धन और पूरी प्रक्रिया को पेपरलेस संचालन के लिए डिजीशक्ति वेब पोर्टल विकसित किया गया है।
——


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आज से विशेष अभियान शुरू

Spread the love17 और 24 अक्टूबर को 2778 मतदेय स्थलों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ, चार …