*डीजीपी के नाम सम्बोधित ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा*
*********************************
👉 *दिव्यांगजन अधिनियम 2016 थानों में लागू करने व रैम्प बनाने की मांग*
👉 *थानों में नहीं दर्ज हो पा रही है दिव्यांग उत्पीड़न की रिपोर्ट*
*लखनऊ*। दिव्यांग महागठबंधन ने आज पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन देने जाना था। इसके लिए दिव्यांग संगठनों के पदाधिकारी गांधी प्रतिमा हजरतगंज में एकत्रित हो रहे थे तभी भारी पुलिस बल आ गया और पुलिस महानिदेशक कार्यालय जाने से रोक दिया। बाद में थाना प्रभारी हजरतगंज विक्रम सिंह ने ज्ञापन लेकर पुलिस महानिदेशक को पहुंचाने का आस्वाशन दिया।
दिव्यांग महागठबंधन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि पुलिस थानों में दिव्यांगजन अधिनियम 2016 लागू नहीं हो रहा है, थानों में दिव्यांगों के उत्पीड़न कि रिपोर्ट नहीं दर्ज हो रही है, दिव्यांगों के लिए पुलिस थानों में रैम्प की व्यवस्था नहीं है।
वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि जल्द ही दिव्यांगजन अधिनियम 2016 सरकारी कार्यालयों में लागू नहीं हुआ तो प्रदेश व्यापी आन्दोलन शुरू किया जाएगा।
आज एक प्रतिष्ठित मण्डल अपर मुख्य सचिव दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से मिला और 18 मार्च को जारी कार्यवृत्त का अनुपालन करवाकर लेखपाल, मुख्य सेविका अभ्यर्थियों की नियुक्ति व सीजनल अमीनों का विनियमितिकरण करवाने की मांग किया। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि शासन दिव्यांग महागठबंधन की मांगों को जल्द पूरा करे वरना मजबूरी में सड़कों पर उतर कर आन्दोलन करना पड़ेगा।
आज के कार्यक्रम में महागठबंधन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार, प्रवक्ता आनन्द तिवारी, तन्मय श्रीवास्तव,राहुल कुमार, मुकेश कुमार,अल्पना कुमारी, अजीत कुमार, राजकुमार, रामनिहाल द्विवेदी, कृष्ण कुमार सिंह, वैभव दीक्षित, कुलदीप कुमार, इमरान, कृपा शंकर आदि शामिल थे।
Budaun Amarprabhat