Breaking News

प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में साधकों को विभिन्न योगासन कराए गए

Spread the love

सहसवान: प्रमोद इंटर कॉलेज में चल रहे आठ दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय योग व प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में साधकों को विभिन्न योगासन कराए गए। शिविर के दौरान प्राकृतिक चिकित्सा में नेति, रबर नेति, धौति, कुंजल, वस्ति, मड बाथ, गर्म ठण्डा पाद स्नान, मसाज, लपेट, एक्यूप्रेशर, मर्म चिकित्सा, फिजियोथैरेपी आदि उपचार किए गए।
समग्र विकास सेवाश्रम के तत्वावधान में चल रहे शिविर का शुभारंभ योग शिक्षक संजीव कुमार और डॉ शिवचरण लाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। योग शिक्षक संजीव ने योग साधकों को सूर्य नमस्कार कराते हुए कहा कि सूर्य नमस्कार के निरन्तर अभ्यास से रीढ़ की हड्डी की समस्या दूर होती है। मन एकाग्र होता है। योग विशेषज्ञ सविता मालपानी ने मधुमेह और नाभि टलने हेतु मंडूकासन, वक्रासन, नौकासन , उत्तानपादासन आदि कराते हुये कहा कि आसनों के नियमित अभ्यास से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। पीठ और पेट की समस्या दूर होकर मांसपेशियां मजबूत होती है। प्राकृतिक चिकित्सक डा0 प्रमोद कुमार ने सूक्ष्म क्रियाएं कराते हुए प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि शरीर में पंचमहाभूतों का सन्तुलन ही स्वास्थ्य की कुन्जी है। प्राकृतिक चिकित्सा में साधकों को नेति, रबर नेति, धौति, कुंजल, गर्म ठण्डा कटि स्नान आदि उपचार कराए। प्राकृतिक चिकित्सा के साधकों ने अपने अनुभवों को बांटा। संस्थाध्यक्ष शिवविजय सिंह ने शिविर में आए सभी आगन्तुकों, योग साधकों का आभार व्यक्त किया। डा0 सविता मालपाणी ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेने की अपील की। नवनीत, रजनी, बबली, मनोज यादव, सुनील, गौरव, विकास, अवनी, प्रदीप, रामौतार, सृष्टि प्रकाश आदि मौजूद रहे।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश: क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का बिसौली में हुआ भव्य स्वागत

Spread the loveसंवाददाता आई एम खान बिसौली। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय …

error: Content is protected !!