Breaking News

घायल गौवंशीय पशुओं के इलाज का युवाओं ने उठाया बीड़ा

Spread the love

युवा कर रहे निशुल्क गौसेवा का कार्य

घायल गौवंशीय पशुओं के इलाज का युवाओं ने उठाया बीड़ा

दहगवां। एक ओर जहां गौवंशीय पशुओं से किसान परेशान हैं वहीं दूसरी ओर ब्लाक क्षेत्र के गांव असलौर के नौ नौजवानों ने घायल गौवंशीय पशुओं के इलाज के लिए बीड़ा उठाया है। जिसको एक टीम बनाकर सूचना पर तत्काल पहुंच घायल गौवंशीय पशुओं का निःशुल्क इलाज करते हैं।
दरअसल खेतों की रखवाली को लेकर किसानों ने जगह जगह खेतों के चारों ओर तारकशी लगा रखी है जिससे अधिकांशतः गौवंशीय पशु जख्मी हो जाते हैं, जिससे पशु परेशान हो जाते हैं। जिनके इलाज की जिम्मेदारी भले ही पशुपालन विभाग के पास हो लेकिन यहां असलौर निवासी धारासिंह यादव के नेतृत्व में नौ युवाओं की एक टीम बनाई है जिसमें अजब सिंह यादव ,यशवीर यादव, रिंकू यादव, अनिल यादव, अखिलेश यादव आदि युवा किसी भी गांव में सूचना पर पहुंच कर निशुल्क इलाज करते हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अवैध तमंचे व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मूसाझाग पुलिस …