Breaking News

वैशाली फिल्म क्रिएशन का आईकॉनिक अवार्ड-2025 कार्यक्रम आयोजित*

Spread the love

*वैशाली फिल्म क्रिएशन का आईकॉनिक अवार्ड-2025 कार्यक्रम आयोजित*
*विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को अवार्ड देकर किया गया सम्मानित*

रविवार को आर.के.रिजॉर्ट के हाल में वैशाली फिल्म क्रिएशन द्वारा पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक की अध्यक्षता में आईकॉनिक अवार्ड-2025 कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त उ. प्र. स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर किया गया ।
इस अवसर पर मुंबई से आए फिल्मी स्टार व टी.वी. कलाकार किशोर भानूशाली के कर कमलों द्वारा समाज सेवा, साहित्य सेवा, शिक्षा क्षेत्र, कला क्षेत्र, व्यापार, रंगमंच व फिल्म के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया । मुंबई से पधारे कलाकारों ने मंच पर देशभक्ति से संबंधित अपनी प्रस्तुति देकर श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी। अवार्ड पाने वाले व्यक्तियों में समाजसेवी अशोक खुराना, (समाज सेवा क्षेत्र) सोनरूपा विशाल (साहित्य क्षेत्र) डॉ मदन मोहन लाल (संगीत क्षेत्र में) ज्योति मेहंदीरत्ता एवं अनुज वार्ष्णेय, अक्षज रस्तोगी (शिक्षा क्षेत्र) अंजलि अग्रवाल (हाउस वर्कर) जितेन्द्र कुमार (कायस्थ शिरोमणि) विवेक शर्मा (एनिमल एएक्टिवट), डॉ नितिन सिंह व चित्रांश सक्सेना (चिकित्सा क्षेत्र), विपिन अग्रवाल (लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड), अनिल गुप्ता (अध्यक्ष रोटरी क्लब) सुरेंद्र वर्मा (मीडिया रिपोर्टर), विनोद कुमार “बिन्नी” को फिल्म के क्षेत्र में, उक्त सभी को आईकान अवार्ड-2025 से सम्मानित किया गया। इनके अलावा संस्था के संस्थापक सदस्य व सहयोगियों दिनेश गुप्ता “बंटी”, शरद शंखधार, सर्वेश भारती, नरेश शर्मा, मनोज कुमार, अचल सक्सेना, विनोद जोहरी, डॉक्टर उमा सिंह गौर, रजनी मिश्रा, ब्रोनिका सस्पेंस, शारदा बवेजा, भावेश दीपक सक्सेना, रविंद्र मोहन सक्सेना, धीरज सक्सेना व रविन्द्र कश्यप को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान इंदू सक्सेना, महेश सक्सेना, रोहिताश सक्सेना, डॉ. गीतम सिंह, संजीव सक्सेना, प्रभा मिश्रा, सीमा शर्मा, भारत शर्मा, ऋतुराज, डॉ. इजहार, राजीव भारती, राजीव कश्यप व विजय मौर्य आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र मोहन सक्सेना व अशोक सक्सेना ने किया। यह कार्यक्रम देर रात तक चला ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

14 मार्च को जनपद न्यायालय में लगेगी राष्ट्रीय लोक

Spread the loveअदालत, आपसी समझौते से निपटेंगे कई प्रकार के मामले बदायूं। जिला विधिक सेवा …

error: Content is protected !!