Breaking News

दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

Spread the love

बिसौली। जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली सिटी द्वारा नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्रों को दंत स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक करना था। कैंप में विद्यालय के लगभग 250 छात्रों के दंत चिकित्सा जांच की, साथ ही सभी छात्रों को टूथ ब्रश भी बितरित किए गए। कैंप में विद्यालय के प्रधानाचार्य, विवेक यादव एवं संदीप यादव का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप के अध्यक्ष अनुभव अग्रवाल, चितरंजन गुप्ता, नितिन अग्रवाल, सचिव प्रशांत गर्ग, कोषाध्यक्ष सुचित अग्रवाल, एड. सुमित गोयल, युग गर्ग, रजत अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, प्रियांक अग्रवाल, विपुल गोयल, डॉ. वैभव वार्ष्णेय, वैभब माहेश्वरी, अमित अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, डॉ. अंकुश गुप्ता, डॉ. सूरज भौमिक आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नए एसडीएम गौरव आर्य ने संभाला पदभार, जनसमस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता

Spread the loveबिल्सी नवनियुक्त उपजिलाधिकारी गौरव आर्य ने तहसील में पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण …