Breaking News

चिकित्सा प्रभारी ने होम्योपैथिक की दुकान पर मारा छापा।

Spread the love

फतेहगंज पश्चिमी _ चिकित्सा प्रभारी ने कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में एक होम्योपैथिक क्लीनिक पर छापा मारकर वहां रखी दवाइयां को बरामद कर झोलाछाप डॉक्टर वसीम अहमद खिलाफ थाने में तहरीर दी। जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि फरीदपुर चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सतीश कुमार, डॉक्टर अशोक कुमार ने अपनी टीम के साथ कस्बे के मोहल्ला सराय में होम्योपैथी की दुकान पर छापा मारा था तो वहां होम्योपैथी की 100 एमएल की 97 शीशी एवं 30 एमएल की बोतल बरामद की। चिकित्सा प्रभारी ने झोलाछाप डॉक्टर से डिग्री दिखाने को कहा तो वह कोई डिग्री ना दिखा सका। डॉक्टर की डिग्री एवं कोई दस्तावेज ना होने पर चिकित्सा प्रभारी की तहरीर पर झोलाछाप डॉक्टर वसीम अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। होम्योपैथिक की दुकान पर छापा मारने वालों में फरीदपुर चिकित्सा प्रभारी डॉ सतीश कुमार, डॉ. अशोक कुमार चिकित्सा प्रभारी भगवानपुर एवं दिनेश कुमार के स्थानीय पुलिस मौजूद रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में धान की आवक बढ़ने से लगा जाम, दो घंटे तक राहगीर परेशान

Spread the loveबिल्सी। बदायूं के बिल्सी शहर में शुक्रवार को यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। कछला-शाहबाद …