Breaking News

साप्ताहिक-शुक्रवार परेड एवं पुलिस लाइन का निरीक्षण

Spread the love

*साप्ताहिक-शुक्रवार परेड एवं पुलिस लाइन का निरीक्षण।*

>  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी।
>  शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए पुलिसकर्मियों को लगवाई गयी दौड़।
>  नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।

बदायूं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ “डॉ0 बृजेश कुमार सिंह” द्वारा पुलिस लाइन बदायूँ में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी। परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी उझानी/लाइन “डॉ0 देवेन्द्र कुमार” द्वारा किया गया । टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चैक करते हुए परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई गयी तथा सम्पूर्ण ड्रिल की कार्यवाही करवाई गयी। *रिजर्व पुलिस लाइन, बदायूँ में जे0टी0सी0 हेतु आये नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये* । परेड के पश्चात रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ का निरीक्षण किया गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी बिसौली श्री सुनील कुमार सिंह एवं प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह, आरटीसी प्रभारी श्री राजेन्द्र सिंह पुण्डीर व प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष एवं चौकी प्रभारी तथा पुलिस लाइन के समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!