Breaking News

स्थानान्तरण चार कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

Spread the love

स्थानान्तरण चार कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई
बदसयूँ : 18 जुलाई। उप जिलाधिकारी न्यायिक बिल्सी/बन्दोवस्त अधिकारी चकबन्दी विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को चकबन्दी कार्यालय में समारोह आयोजित कर कार्यालय के तीन लिपिक संवर्ग तथा एक लेखपाल को स्थानान्तरण विदाई दी गई।
एस0ओ0सी0 सिंह तथा चकबन्दी अधिकारी अमित कुमार ने स्थानान्तरित कर्मचारियों का माल्यापर्ण कर शुभकामनाएं दीं और कहा कि लोकसेवा में स्थानान्तरण की एक प्रक्रिया है जिसका अनुपालन प्रत्येक अधिकारी कर्मचारी को करना ही होता है। उन्होंने स्थानान्तरण कर्मचारियों के कार्य की प्रशन्सा करते हुए कहा कि वह जिस जनपद में रहें पूर्ण लगन के साथ कठिन परिश्रम करें। बतादें कि चकबन्दी कार्यालय के बड़े बाबू योगेश कुमार गुप्ता, सत्यवीर पेशकार, इंतखाब हुसैन पेशकार का जनपद झांसी में तथा लेखपाल प्रदीप कुमार का जनपद शाहजहांपुर स्थानान्तरण हो गया है। सभी को कार्यमुक्त भी कर दिया गया है। चकबन्दी अधिकारी ने कहा कि सभी कर्मचारी काफी कर्मठ एवं मेहनती हैं। ये जहां भी रहेंगे अपनी मेहनत के बल पर अपना मुकाम हासिल करेंगे। स्थानांतरण से विदाई कार्यक्रम काफी गमगीन था।
इस अवसर पर कार्यालय के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने माल्यापर्ण कर साथियों को विदाई दी।
————


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश: क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का बिसौली में हुआ भव्य स्वागत

Spread the loveसंवाददाता आई एम खान बिसौली। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय …

error: Content is protected !!