Breaking News

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में ईपीएफओ के द्वारा निधि आपके निकट कार्यक्रम संपन्न

Spread the love

बदायूं, मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय बरेली निधि आपके निकट 2 .0 जिला संपर्क कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ.

ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय के अनुभाग पर्यवेक्षक अनिल कुमार ने बताया- ईपीएफ कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के उद्देश्यों को नियोक्ता एवं कर्मचारी तक पहुंचाना तथा नई योजनाएं व भविष्य निधि कार्यक्रम के नए-नए परिवर्तनों एवं भविष्य निधि के नए लाभों से नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों को जागरूक करना एवं उनकी समस्याओं का समाधान करना शिविर का मुख्य उद्देश्य है.शिविर में कर्मचारी गणों की समस्याएं सुनी गई.उन्हें नए लाभों के बारे में अवगत कराया.उनकी समस्याओं का समाधान किया गया.
अनिल कुमार ने ईपीएफओ की डिजिटल परिवर्तन यात्रा, चार श्रम संहिताएं लागू होने के बारे में विस्तार से जानकारी दी.शिविर कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

अभय राठौर सामाजिक सुरक्षा सहायक ईपीएफओ ने बताया- ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय बरेली के द्वारा प्रत्येक मास की 27 तारीख को निधि आपके निकट कार्यक्रम प्रत्येक जिले में संपन्न होता है. जिसमें नियोक्ता एवं कर्मचारी अपनी समस्याओं का समाधान आसानी से संपन्न करा सकते हैं.

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश कुमार ने ने आगन्तुक पदाधिकारियों का धन्यवाद आभार व्यक्त किया.
इस अवसर पर राजकुमार सिंह सेंगर, हिमांशु उपाध्याय, शैलेंद्र सिंह,प्रवेश शर्मा,दीक्षा गोस्वामी, श्रुति वैश्य सहित समस्त आचार्य परिवार एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे.


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी क्षेत्र में किसान की पशुशाला से पांच मवेशी गायब

Spread the loveबिल्सी के मोहल्ला नंबर एक में घटना से किसान परेशान बदायूं। बिल्सी नगर …