उसावां पुलिस ने ग्राम सेवा नगला रोड से पकड़ा, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
बदायूं। उसावां थाना पुलिस ने मंगलवार को ग्राम सेवा नगला रोड से बादशाह खां निवासी गांव रिठिया को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना उसावां में मुकदमा संख्या 172/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया है। इसके बाद आरोपी को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2007 से 2026 तक विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज रहे हैं। इनमें मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामले भी शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह और पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Budaun Amarprabhat