Breaking News

सड़क पर फैली मक्का से बाइक फिसली, महिला की हुई मौत

Spread the love

सड़क पर फैली मक्का से बाइक फिसली, महिला की हुई मौत

बाइक चला रहा भाई भी हुआ घायल, सिरासौल के पास हुआ हादसा

उझानी में पुत्री की जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे

बिल्सी। उझानी-बिल्सी वाया सिरासौल मार्ग पर किसानों द्वारा सुखाई जा रही मक्का अब लोगों की जान पर बन आई है। शुक्रवार की रात मार्ग पर स्थित गांव सिरासौल के पास रोड पर फैली मक्का से बाइक फिसल गई। जिसमें बहन-भाई घायल हो गए। जिसमें बहन के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला संख्या छह बिजलीघर रोड निवासी दिलीप कुमार ओझा की विवाहित पुत्री नेहा ओझा (25) और उनका पुत्र अंकित ओझा शुक्रवार की रात करीब आठ बजे उझानी स्थित एक होटल में नेहा की पुत्री आस्था की जन्मदिन की पार्टी करके बाइक से वापस बिल्सी को लौट रहे थे। जैसे उनकी बाइक उझानी-बिल्सी मार्ग पर स्थित गांव सिरासौल के पास पहुंची, तभी सामने से कोई दूसरे वाहन का लाइट उनके ऊपर पड़ी तो अंकित ने बाइक को एक साइड में लेने की कोशिश की। जिससे उनकी बाइक सड़क पर फैली मक्का चढ़ गई और फिसल गई। जिससे नेहा और अंकित घायल हो गए। जिसमें नेहा के सिर में गंभीर चोट लगी थी। जिसकी हालत मौके पर काफी खराब हो गई। आनन-फानन में परिवार के लोगों ने उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद नेहा ने दम तोड़ दिया। उसके बाद नेहा के ससुराल वाले उस शव अपने गांव धीरपुर थाना दातागंज ले गए। जहां शनिवार की दोपहर उसका गंगा घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।


    Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पत्नी से पारिवारिक विवाद के बाद युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, समझाइश के बाद सकुशल उतारा गया

Spread the loveइस्लामनगर। नगर पंचायत इस्लामनगर में कार्यरत एक निजी सफाई कर्मचारी बुधवार को पारिवारिक …

error: Content is protected !!