Breaking News

शिविर में शिकायतों का किया निराकरण, साढ़े तीन लाख भी वसूले

Spread the love

शिविर में शिकायतों का किया निराकरण, साढ़े तीन लाख भी वसूले

बिल्सी। पावर कारपोरेशन द्वारा नगर के बिजलीघर पर लगाए गए बिल सुधार कैंप में शनिवार को कुल 24 शिकायते पंजीकृत की गई। जिनमें बिल से संबंधित 14 शिकायत आयी, जिनमें सभी का मौके पर समाधान कर दिया गया। मीटर खराब होने की छह शिकायते प्राप्त हुई। जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारित किया गया। इसके अलावा एक शिकायत मीटर नंबर अपडेट की एवं दो शिकायत लोड कम करने एवं तीन मोबाइल संख्या अपडेट करने क़ी आई। जिन्हे मौके पर निस्तारित किया गया। दो शिकायते चेक मीटर से सम्बंधित प्राप्त हुई। जिनको अग्रिम कार्यवाही के लिए सहायक अभियंता मीटर बिल्सी को भेजा जा रहा है। जिनका सप्ताह के अंदर ही निराकरण किया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। कैंप में 115 उपभोक्ताओं से तीन लाख 64 हजार रुपए क़ी राजस्व वसूली भी की गई। एसडीओ जेपी सिंह ने बताया कि अब शिविर 21 और 22 जुलाई उप खण्ड कार्यालय बिल्सी पर आयोजित किए जाएगे। शिविर में अधिशासी अभियंता नागेंद्र सिंह, अवर अभियंता गजेंद्र पाल सिंह, बिलिंग बाबू कुलदीप, अभिषेक सिंह, मनोज दुबे, सत्यपाल, देवकी नन्दन, राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएनबी आरसेटी ने किया वृक्षारोपण

Spread the love पौध वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश संवाददाता : गोविंद देवल …

error: Content is protected !!