Breaking News

मेहंदीपुर बालाजी की तर्ज पर किया हनुमान जी का श्रंगार

Spread the love

मेहंदीपुर बालाजी की तर्ज पर किया हनुमान जी का श्रंगार

बिल्सी। नगर के थाना मोड़ स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर पर शनिवार को नगर की श्री बालाजी भक्त मंडली के तत्वावधान में हनुमान जी महाराज का भव्य एवं दिव्य श्रृंगार किया गया। भक्तों ने बताया कि सावन मास का महीना बाबा भोलेनाथ को बहुत प्रिय महीना होता है। जिसमें बाबा भोलेनाथ को बेलपत्र चढ़ा कर लोग अपनी मन्नत पूरी करते हैं। इसी प्रकार बाबा भोलेनाथ का 11 रूप हनुमान जी महाराज का ही है इसीलिए हनुमान जी महाराज पर भी बेल पत्र चढ़कर बाबा को प्रसन्न किया जाता है। भारत में प्रसिद्ध श्री मेहंदीपुर बालाजी धाम की तर्ज पर यहां भी श्री हनुमान जी महाराज का बेलपत्र चढ़कर श्रृंगार किया गया। यह एक अंलौकिक एवं दिव्य श्रृंगार किया गया। श्री बालाजी भक्त मंडली के सेवादारों ने सबसे पहले बाबा को गंगाजल से स्नान कराया। उसके बाद चोला चढ़ाकर चांदी के वर्क अर्पण किए गए। बाबा को बेल पत्रों से सजाया तथा उसके बाद आरती का प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर अभिषेक देओल, ऋतिक देवल, मनजीत देवल, गोविंद देवल, राहुल शर्मा समेत भक्त मंडली के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। इधर, मोहल्ला संख्या चार स्थित संकट मोचन दरबार और गुधनी के बालाजी धाम पर भी भक्तों ने बाबा का भव्य श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया 12वां स्थापना दिवस, सुंदरकांड से गूंजा परिसर

Spread the loveबिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को विद्यालय का 12वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास …