Breaking News

बिल्सी में एसडीएम ने सुनी जनता की शिकायतें

Spread the love

बिल्सी में एसडीएम ने सुनी जनता की शिकायतें

बिल्सी। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में तीसरे शनिवार को एसडीएम रिपुदमन सिंह ने जनता की शिकायतों को सुना। इस दौरान यहां मात्र 25 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से दो शिकायतों का मौके पर निराकरण कर दिया गया। शेष सभी शिकायती पत्रों को संबंधित अधिकारियों के लिए प्रेषित कर दिए। उन्होंने कहा कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए। समय से शिकायतों का निस्तारण होना चाहिए। ताकि जनता को अपनी समस्या के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। इस मौके पर एसपीआरए केके सरोज, तहसीलदार प्रभा सिंह, पूर्ति निरीक्षक धीरज गुप्ता, एसडीओ जेपी सिंह, बीईओ गौतम प्रकाश, फूड इंस्पेक्टर शाहबुद्दीन अली, प्रदीप सक्सेना, सूरज भारती, विनोद कुमार सिंह, हरिओम सिंह आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतरिक्ष विज्ञान में करियर को लेकर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

Spread the loveगोरखपुर। डे एंड नाइट स्पेस फाउंडेशन, गोरखपुर की ओर से गुरुवार को अंतरिक्ष …