Breaking News

घर में घुसकर युवती से की छेड़छाड़, हुई एफआईआर

Spread the love

घर में घुसकर युवती से की छेड़छाड़, हुई एफआईआर

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के उझानी-बिल्सी मार्ग पर स्थित एक गांव निवासी युवक एक घर में घुस गया। जिसने घर में युवती के साथ जबरजस्ती छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। युवती की मां के आने पर युवक मौके से फरार हो गया। जिसके बाद युवती के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार को गांव का युवक पप्पू दोपहर लगभग 12 बजे घर घुस गया। घर में मौजूद 26 वर्ष की युवती के साथ जबरजस्ती छेड़छाड़ करने लगा। युवती के चिल्लाने पर उसकी मां मौके पर आ गई। जिसके बाद पप्पू घर से भाग गया। घटना के बाद युवती ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। जिसके बाद पिता ने कोतवाली पहुंच कर आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

30 अगस्त को लॉन्च होगा नासा का रोमन स्पेस टेलीस्कोप, ब्रह्मांड के रहस्यों पर पड़ेगी नई रोशनी

Spread the loveबदायूं। नासा का नैन्सी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप 30 अगस्त 2026 को फ्लोरिडा …