Breaking News

सदर विधायक/पूर्व राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता आज अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ सुबह कछला गंगाघाट पहुंचे

Spread the love

सदर विधायक/पूर्व राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता आज अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ सुबह कछला गंगाघाट पहुंचे और स्नान करने के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बम बम भोले हर हर महादेव के जयकारों के साथ पैदल चलकर कावड़ लाए
इस अवसर पर रास्ते में जगह-जगह लोगों ने फूल मालाओं से सदर विधायक का जोरदार स्वागत किया
सबसे पहले पुलिस प्रशासन के भंडारे में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य बिल्सी विधायक हरीश शाक्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार सिंह नगर मजिस्ट्रेट ,एसपी सिटी, एसपी देहात ,भाजपा नेता हरिओम पाराशरी डीo सी oवी चेयरमैन श्री जितेंद्र सक्सेना जिला उपाध्यक्ष श्री शरदेंदु पाठक सहित पार्टी एवं प्रशाशन के द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
इसके उपरांत बुटला बोर्ड पर एवं संजीव साहू के प्लांट पर जोरदार स्वागत किया गया

उझानी में हर विलास इंटरनेशनल स्कूल भाजपा नेता संजीव गुप्ता घंटाघर चौराहा पर शिखर नर्सिंग होम,एवं पूर्व मंत्री बिमल कृष्ण अग्रवाल एवं जीएस हीरो पर श्री अनुपम गुप्ता जिम्मी द्वारा , स्वराज ट्रैक्टर की ओर से सुजीत गुप्ता द्वारा एवं उझानी के पास एव बड़े सरकार के पास पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत किया

इस अवसर पर सदर विधायक महेश गुप्ता ने कहा कि आज भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से मैं अपनी विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ कावड़ लेकर आया हूं और कल मंदिर में जलाभिषेक करूंगा मैंने अपनी विधानसभा क्षेत्र को मां माना है और मैं उसी रूप में विधानसभा क्षेत्र की सेवा कर रहा हूं मैं विधानसभा क्षेत्र के लोगों की खुशहाली के लिए उनके कल्याण के लिए भगवान से प्रार्थना करूंगा आज माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में हर जगह बम बम भोले की आवाज सुनाई दे रही है पुलिस प्रशासन एवं अन्य लोगों द्वारा बहुत अच्छी व्यवस्था की जा रही है जगह-जगह कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की जा रही है यह सब योगी जी के नेतृत्व में संभव हो रहा है भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि जिस प्रकार से योगी जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में बम बम भोले सुनाई दे रही है इस प्रकार 2027 में उत्तर प्रदेश में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने ।
सदर विधायक के साथ भाजपा नेता सोबरन सिंह राजपूत सिंह भाजपा नेता विश्वजीत गुप्ता जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ब्लाक प्रमुख अनेक पाल सिंह पटेल , अंकित मौर्य,अरविंद रावत भाजपा नेता विश्वजीत गुप्ता क्डॉक्टर राजेश कुमार वर्मा अजय मथुरिया ,धीरेंद्र सिंह राघव सिंह ,र श्री कृष्णा पाठक, अंकित शाक्य, विवेक सिंह, जयपाल दिवाकर, राहुल वार्ष्णेय, हीरालाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता साथ रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

होली मिलन समारोह में सजा भव्य कवि सम्मेलन, हास्य व वीर रस की कविताओं ने बांधा समां

Spread the loveबिसौली। श्री अग्रवाल सभा द्वारा होली मिलन समारोह के अवसर पर भव्य कवि …

error: Content is protected !!