Breaking News

नये जिज्ञासु प्रतिभागियों का उत्साह बना रहा

Spread the love

आज बदायूं नगर के प्रीत विहार कॉलोनी स्थित हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र पर तीन दिवसीय ध्यान शिविर के दूसरे दिवस में भी नये जिज्ञासु प्रतिभागियों का उत्साह बना रहा। कार्यक्रम में पूरी तन्मयता के साथ सभी अतिथियों द्वारा हार्टफुलनेस ध्यान के अभ्यास की बारीकियों को समझा। प्रशिक्षक लखन सिंह ने वैज्ञानिक रिसर्च के बारे में बताते हुए कहा कि किसी भी आदत को विकसित होने में नब्बे दिन का समय चाहिए और ध्यान का अभ्यास गाईडेड तरीके से यदि किया जाए तो वह जीवन में अंगिकृत हो जाएगा। साथ ही गाईडेड सफाई मन की उथल पुथल को समाप्त करते हुए सभी विकारों को दूर कर हृदय का निर्मलीकरण कर देने में सहायक भूमिका निभाती है जिससे ध्यान सरल और सुगम हो जाता है। क्षेत्रीय समन्वयक अनुज सक्सेना ने बताते हुए कहा कि केंद्र पर हर रविवार को सुबह साढ़े सात बजे सामूहिक ध्यान सत्र का आयोजन होता है जो लोग अपनी आध्यात्मिक प्रगति करना चाहते हैं वह इस सत्र में प्रतिभाग कर सकते हैं। हार्टफुलनेस अभ्यासी और कक्षा दस की छात्रा समृद्धि शर्मा ने आंखों पर ब्लाइंड फोल्ड पट्टी बाँधकर रगों की पहचान और कुछ भी पढ़ कर दिखाते हुए अपनी ड्राइवर माइंड प्रतिभा का प्रर्दशन भी किया। प्रशिक्षक नीरज कुमार ने बच्चों के मष्तिष्क विकास पर चर्चा की। इस अवसर पर केंद्र समन्वयक संतोंष सक्सेना, प्रशिक्षक अशोक कुमार सिंह उपस्थित रहे। स्वयंसेवक कीर्ति कुमार गोयल, सुरेंद्र सक्सेना, विवेक कुमार,रवेंद्र कुमार, गोविन्द, पंकज कुमार, प्रिंसी, रेखा, स्मिता रस्तोगी आदि का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …