Breaking News

शिव तेरस के उपलक्ष में बालाजी बलदेवधाम में दिव्य वातावरण में भक्ति की गंगा बहती दिखी

Spread the love

बिसौली। शिव तेरस के उपलक्ष में बालाजी बलदेवधाम में दिव्य वातावरण में भक्ति की गंगा बहती दिखी। मठाधीश श्री श्री 1008 लालतेश्वर महाराज जी के सान्निध्य में 108 दंपत्तियों ने नर्मदेश्वर शिवलिंग पर वैदिक विधि से जलाभिषेक किया। अभिषेक का वैदिक संचालन पंडित चेन्तन शंखधार ने किया। मंत्रोच्चार के बीच भक्तों ने शिवलिंग का अभिषेक कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से कृपा की कामना की। इस अवसर पर जलाभिषेक करने वालों में प्रमोद उपाध्याय, सुमित शर्मा, अध्यक्ष शुशील शर्मा, सुनील, केशव, लव कुमार, राधे, डॉ राजीव, उज्जल सोनी, यश चौधरी, रवि, रिंकू, शशिकांत, बेदप्रकाश, मनोज गुप्ता, सहित कई श्रद्धालु सम्मिलित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!