Breaking News

29 जुलाई को राजकीय महाविद्यालय में होगा मोबाइल कार्ट का आयोजन

Spread the love

29 जुलाई को राजकीय महाविद्यालय में होगा मोबाइल कार्ट का आयोजन
बदायूँ : 28 जुलाई। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि 29 जुलाई 2025 को दिव्यांगजनों की समस्याओं के निस्तारण के लिए मोबाइल कोर्ट का आयोजन राजकीय महाविद्यालय आवास विकास कॉलोनी में प्रातः 10ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर राज्य आयुक्त दिव्यांगजन उत्तर प्रदेश द्वारा अन्य अधिकारियों के साथ सहभागिता की जाएगी।
उन्होंने राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, ग्रामीण विकास अभिकरण, परिवहन विभाग, चिकित्सा एवं स्वस्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, पुलिस प्रशासन, रेलवे विभाग, पंचायती राज, श्रम विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, विद्युत विभाग, नगर पालिका, उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र, परियोजना अधिकारी डूडा, लीड बैंक अधिकारी, पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, प्रथमा यू०पी० ग्रामीण बैंक के वरिष्ठतम अधिकारी को मोबाइल कोर्ट के निर्धारित स्थल व समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
——


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं पुलिस का अभियान जारी, एक वांछित अभियुक्ता समेत सात लोगों पर कार्रवाई

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों …

error: Content is protected !!