Breaking News

पल्लेदार की संदिग्ध परिस्थितियों के चलते मौत

Spread the love

परिजनों ने शव को गल्ला मंडी समिति के मुख्य गेट पर रखकर काटा हंगामा

बिल्सी। बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के दिधौनी निवासी एक पल्लेदार की संदिग्ध परिस्थितियों के चलते मौत हो गई। वहीं परिजनों ने शव को बिल्सी गल्ला मंडी समिति के मुख्य गेट पर रखकर हंगामा काटा। सूचना मिलते ही बिल्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। दिधोनी निवासी रोहित ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके पिता राजन सिंह उम्र 35 वर्ष बिल्सी गल्ला मंडी समिति में एक गल्ला व्यवसाई के यहां पल्लेदारी का काम करते थे। कल गुरुवार शाम उनको अचेत अवस्था में गांव के पास सड़क किनारे पड़ा देखा। इसके बाद परिजन उन्हें बिल्सी सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देख यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने राजन सिंह को मृत घोषित कर दिया।

राजन सिंह की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने आज शुक्रवार सुबह 8:00 बजे बिल्सी गल्ला मंडी समिति के गेट पर शव रखकर हंगामा काटा। बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह और सीओ संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए, उन्होंने परिजनों को शांत कराकर कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और पुलिस ने हर पहलू पर जांच शुरू कर दी है। सीओ संजीव कुमार सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा। राजन सिंह के पांच बच्चे हैं जिनमें सबसे बड़ा बेटा रोहित जिसकी उम्र 16 वर्ष है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी राजन सिंह के कंधों पर थी। राजन सिंह की मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट टूट पड़ा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

24 जुलाई तक बढ़ी हज-2027 हेतु ऑनलाइन आवेदन की तिथि

Spread the loveबदायूँ : 23 जुलाई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया …

error: Content is protected !!