Breaking News

तीन दिवसीय जनपद स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया

Spread the love

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रायोजित ” ग्राम्य विकास की योजनाओं ” विषयक तीन दिवसीय जनपद स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया
आसफपुर – बीते दिन शुक्रवार को स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव व प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार के निर्देशन में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रायोजित ” ग्राम्य विकास की योजनाओं ” विषयक तीन दिवसीय जनपद स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
इस कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार , विनय कुमार सिंह , मोरिस कुमार ने मनरेगा , सोशल ऑडिट , राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आदि सरकारी योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी दी ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बदायूं जनपद व अंतर्जनपदीय सम्भल क्षेत्र के कर्मचारीगण प्रतिभाग ले रहे हैं जिसमें वन विभाग , ग्राम्य विकास , पंचायत विभाग , बाल विकास परियोजना विभाग व कृषि विभाग , पुलिस विभाग के कर्मचारीगण प्रतिभाग ले रहे हैं ।
यह आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम एक अगस्त 2025 से तीन अगस्त 2025 तक अनवरत चलाया जाएगा
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्थानीय सहायक विकास अधिकारी लोकमन सिंह , ग्राम पंचायत अधिकारी विनेश कुमार , अंकित राठौर , विनीत चौधरी , राजेश कुमार , संजय कुमार व आंगनबाड़ी कार्यकत्री ज्योति सिंह , सरिता यादव , खेमा देवी , वीना , नीतू कश्यप आदि प्रतिभागी मौजूद रहे ।
यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने दी ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Spread the loveमाय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल बदायूं: …

error: Content is protected !!