Breaking News

विधायक और अधिकारियों ने देखी अग्निशमन केंद्र की भूमि

Spread the love

बिल्सी। तहसील क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र की स्थापना के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ विधायक ने अपने कदम बढ़ा दिए गए हैं। शनिवार को विधायक हरीश शाक्य ने विभागीय अधिकारियों के साथ बिल्सी-इस्लामनगर मार्ग स्थित गांव खैरी में प्रस्तावित अग्निशमन केंद्र के लिए जगह का निरीक्षण किया। विधायक ने बताया कि क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र न होने के कारण आपातकालीन स्थिति में फायर ब्रिगेड को सहसवान या अन्य स्थानों से आना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए पूर्व में उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष अग्निशमन केंद्र की स्थापना का प्रस्ताव रखा था। अग्निशमन केंद्र बनने से नगर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी काफी लाभ मिलेगा। आग जैसी आपात स्थितियों में तत्काल सहायता मिल सकेगी। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन विभाग के निरीक्षक रामराजा यादव, पूर्व चेयरमेन ओमप्रकाश सागर, एसडीएम रिपुदमन सिंह, कोतवाल मनोज कुमार सिंह, भाजपा नगराध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, राहुल देव शाक्य, दीपक चौहान, निखिल सक्सेना, प्रधान डा हैदर अली खां आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!