Breaking News

चोला चढ़ाने से भक्तों की पूर्ण होती है सभी मनोकामनाएं

Spread the love


बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर आचार्य ललित शर्मा और भक्तों ने शनिवार को बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद बाबा का भोग लगाया गया। आरती के अलावा यहां हनुमान चालीसा का पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। उसके बाद यहां सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। आचार्य ने कहा कि जो भी भक्त मंगलवार और शनिवार को बाबा पर श्रध्दा के साथ चोला चढ़ाकर पूजा-अर्चना करता है, बाबा उसकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते है। इसलिए लोगों को सप्ताह में एक बार बाबा पर चोला जरुर चढ़ाना चाहिए। इधर, मोहल्ला संख्या चार सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार एवं तहसील मोड़ स्थित श्री शिव शक्ति ओम मंदिर पर श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों द्वारा बाबा पर चोला चढ़ाकर विशेष श्रृंगार किया गया। बाद में भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अलीगढ़ से सकुशल बरामद हुईं लापता दो नाबालिग छात्राएं

Spread the loveपुलिस की तत्परता से मिली सफलता, परिजनों ने ली राहत की सांस कादरचौक। …