Breaking News

मांगे पूरी न होने पर पालिका कर्मियों ने शुरु की कामबंद हड़ताल

Spread the love

मांगे पूरी न होने पर पालिका कर्मियों ने शुरु की कामबंद हड़ताल

बिल्सी। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को अपनी 10 सूत्री मांग पूरी न होने पर फिर से कामबंद हड़ताल शुरू कर दी। साथ ही कर्मचारियों ने पालिका कार्यालय पर जिम्मेदारों के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रीतम बाबू ने बताया पिछले कई दिनों से 10 सूत्री मांगों को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया परंतु इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। उन्होनें बताया कि पालिका के कुछ लिपिक कर्मचारियों का आर्थिक शोषण भी कर रहे है। जिससे उन्हे तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका परिषद में कामबंद हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान हड़ताल कर रहे कर्मियों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। उन्होंने बताया कि विगत सात जुलाई को कर्मचारियों के साथ चैयरमेन पति ओमप्रकाश सागर की लंबी वार्ता की गई। जिसमें 15 दिन के अंदर कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का भरोसा भी दिलाया गया। जिसके बाद कर्मचारी मान गए। अब 15 दिनों का समय बीत गया, मगर कर्मचारियों की मांगों पूरा नहीं किया गया। जिसके बाद बुधवार से कर्मचारियों ने फिर से कामबंद हड़ताल शुरु कर दी। कुछ देर बाद यहां ईओ वेदप्रकाश यादव मौके पर पहुंचे, उन्होनें कर्मचारियों की मांगों को वार्ता की। मगर कर्मचारी नहीं माने। इस मौके पर प्रीतम बाबू, सुरेंद्र, मदन, अनमोल, मुकेश, लक्ष्मण, टिंकू, अमित, ललतेश, सुधीर, सोमेंद्र, नरेश, गुड़िया, भूरी, बबली, रेखा, विनीता, मिथलेश, नीरज सक्सेना, कमल आदि मौजूद रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!